{"_id":"64f4f79009ddce782e0295f4","slug":"jagdishpur-fourlane-farmers-regret-not-being-able-to-meet-cm-gorakhpur-news-c-7-gkp1017-294058-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीशपुर फोरलेन : सीएम से न मिल पाने का किसानों को मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीशपुर फोरलेन : सीएम से न मिल पाने का किसानों को मलाल
विज्ञापन
भटहट। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड से प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न मिल पाने का मलाल है। सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने किसानों को सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सीएम की व्यस्तता की वजह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
प्रभावित किसान अपने जमीन का मुआवजा बढ़ाने के लिए विगत दिनों विधायक महेंद्र पाल सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। किसानों का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं। इससे किसान मुख्यमंत्री से दोबारा मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाह रहे थे। इसके लिए किसानों ने बीते मंगलवार को सदर सांसद से एनेक्सी भवन में मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया था कि मुआवजा बहुत कम मिल रहा है। इस पर सदर सांसद ने किसानों को मुख्यमंत्री से दोबारा मिलवाने का आश्वासन दिया था।
बालापार के विकास पांडेय, सरैया के सुमित साहनी, इतरिया के अमन कुमार आदि किसानों का कहना है कि अगर दोबारा मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई होती तो उचित मुआवजा मिल जाता।