फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ITM Gida students made smart pot with sensor

Gorakhpur News: गमला ऐसा जिसमें लगे पौधे में पानी कम होने पर बजेगा अलार्म

Mon, 05 Jun 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
ITM Gida students made smart pot with sensor
गमला ऐसा जिसमें लगे पौधे में पानी कम होने पर बजेगा अलार्म
आईटीएम गीडा के विद्यार्थियों ने सेंसरयुक्त स्मार्ट पॉट बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अगर आप अपने गमले में लगे पौधे में पानी देना भूल गए, तो इसमें लगा अलार्म आपको याद दिलाएगा। इस तरह का पॉट (गमला) तैयार किया है, इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा के इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने। सेंसरयुक्त इस पॉट में लगे पौधे में जब पानी कम हो जाएगा, तो अलार्म बजने लगेगा। संस्थान के इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों आयुष कुमार, आकाश, अवंतिका साहनी और अंशिका सिंह ने मिलकर इस प्रोटोटाइप मॉडल को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी के सामने पेश किया।

संस्था के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि इसे तैयार करने में 9 वोल्ट की दो बैटरी, एक इंडिकेटर, एक बजर, पॉट, सेंसर और ट्रांजिस्टर इत्यादि उपकरणों का प्रयोग किया गया है। निदेशक ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस दौरान नीरज मातनहेलिया, श्याम बिहारी अग्रवाल, निकुंज मातनहेलिया, अनुज अग्रवाल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed