{"_id":"658898a6a36c3b463b0a619c","slug":"it-was-my-dream-to-become-an-ias-but-circumstances-made-me-an-artist-without-it-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-411041-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईएएस बनना था सपना, हालात ने बिना दिया कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईएएस बनना था सपना, हालात ने बिना दिया कलाकार
Mon, 25 Dec 2023 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार अन्नू कपूर बोले- शासक को संवेदनशील, सहृदयी के साथ दंडाधिकारी होना चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार, फिल्म निर्माता व निर्देशक, बेहतरीन एंकर अन्नू कपूर ने कहा कि उनका सपना था आईएएस अधिकारी बनना। यही उनकी मां की भी ख्वाहिश थी, जो आर्थिक संकट के कारण पूरी नहीं हो सकी। आईएएस न बनने का अब भी उनको मलाल है। आज उनके पास धन-दौलत और शोहरत है ,लेकिन आईएएस न बनने का मलाल सालता रहता है।
अन्नू कपूर, रविवार को गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट में प्रतिभाग करने आए थे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पढ़ाई में उनकी बहुत रुचि थी। एक अच्छा विद्यार्थी भी था। मार्क भी 92 प्रतिशत से ऊपर ही रहते थे, लेकिन परिस्थितियों ने उनको यहां ला खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक शासक को संवेदनशील, सहृदयी होने के साथ दंडाधिकारी होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर और कलाकार से पहले सबको अच्छा इंसान बनना चाहिए। जिंदगी के हर मोड़ पर प्लान बी तैयार रखना चाहिए, ताकि एक फ्लाप हो तो दूसरा विकल्प तैयार रहे। गोरखपुर, देवरिया से कलाकार मुंबई हीरो बनने जाते हैं, लेकिन असफलता मिलने पर उनको निराश न होकर वापस आने के लिए प्लान तैयार रखना चाहिए।
विज्ञापन
अन्नू कपूर ने अपने संघर्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश से मायानगरी का उनका सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा। उनको जिस चरित्र का अनुभव करने का मौका मिलता है, वह पूरे मनोभाव के साथ उसकी जमीन से जुड़ी भाषा पर ध्यान देते थे। पुरबिया के किसी का चरित्र का अभिनय मुंबइया भाषा में नहीं किया जा सकता। उस चरित्र को जीवंत करने के लिए पुरबिया भाषा में ही उसे करना होगा। उन्होंने कहा कि बृज और अवधी ऐसी भाषा है, जिसमें शास्त्रीय संगीत 99 प्रतिशत रची गई है।