फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It took nine months to dispose of a hearing, this should not happen in the future: AK Sharma

नौ महीने एक सुनवाई के निस्तारण में लग गए, आगे ऐसा न हो: एके शर्मा

Thu, 15 Jun 2023 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
It took nine months to dispose of a hearing, this should not happen in the future: AK Sharma
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नगर विकास मंत्री ने शिकायतकर्ता को जोड़ कर अधिकारियों संग की समीक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर के शिकायतकर्ता आरसी सिंह से की बात, समाधान की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पेयजल जैसी समस्या के निस्तारण में नौ महीने का समय लग गया। ये गलत बात है। अधिकारी आगे से ऐसा न हो, इसकी व्यवस्था बनाएं। आने वाली शिकायतों का समय से समाधान करवाने की व्यवस्था मजबूत बनाएं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान उन्होंने करीम नगर के शिकायतकर्ता आरसी सिंह से उनकी शिकायत के निस्तारण के संंबंध में जानकारी ली। शिकायतकर्ता अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े थे।

बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को नगर विकास से सम्बंधित जन शिकायतों के निस्तारण के लिए ''''''''संभव'''''''' पोर्टल के तहत जन सुनवाई किया। नगर निगम सभागार में वर्चुअल बैठक में उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों एवं सभी नगर निकायों के मुखिया को बारिश के दौरान जलभराव समस्याएं खड़ी न हों, इसके लिए सतर्कता रखने को कहा। करीम नगर के शिकायतकर्ता आरसी सिंह ने ट्वीट कर पेयजल संबंधी शिकायत की थी। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त मणि भूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता संजय चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed