{"_id":"66159ca00e4776582d0d37d4","slug":"it-is-not-about-money-transferquestions-are-being-raised-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1047-521595-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रुपये हवाला के तो नहीं...उठने लगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रुपये हवाला के तो नहीं...उठने लगे सवाल
विज्ञापन
दवा व्यापारी के पास कहां से आए इतने रुपये, चल रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दवा कारोबारी नवीन श्रीवास्तव की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह और उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों अभियुक्तों के पास से 44 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है, लेकिन नवीन के पास 50 लाख रुपये कहां से आए यह सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों की माने तो नवीन श्रीवास्तव और चौकी इंचार्ज का साथी राजेन्द्र नगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव एक साथ हवाला का रुपया पहुंचाने का काम करते थे। एक बार रुपये पहुंचाने का एक व्यक्ति को पांच हजार मिलते थे। प्रिंस ने ही चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को सूचना दी थी कि नवीन 50 लाख लेकर जाने वाला है। प्रिंस ने बताया था कि दो नंबर का रुपया है, वह किसी से शिकायत भी नहीं करेगा। इसके बाद चौकी इंचार्ज संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
फरवरी में हुई है दरोगा की शादी
बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज आलोक सिंह की शादी दो फरवरी 2024 को शादी हुई है। प्रयागराज में हुई शादी में गोरखपुर से भी काफी लोग पहुंचे थे।
पहले भी हो चुकी है घटना
वर्ष 2021 में कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से महराजगंज के दो स्वर्ण व्यापारियों को अगवा कर नौसड़ के पास ले जाकर 30 लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूटकांड का पर्दाफाश करके बस्ती में तैनात दरोगा धर्मेंद्र यादव व दो सिपाहियों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के पास से लूट के 19 लाख रुपये और 11 लाख रुपये का सोना व चांदी बरामद किया गया था। गिरोह का सरगना दरोगा धर्मेंद्र यादव कस्टम अफसर बनकर ऐसे व्यापारियों, जिनके पास दो नंबर का सोना, चांदी और रुपया होता था, उसे निशाना बनाता था। इस गिरोह ने कई व्यापारियों को निशाना बनाया था।