फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is necessary, hey, the way is closed, so how will we go

Gorakhpur News: जाने दीजिए साहब.... जरूरी है, अरे रास्ता बंद है तो कैसे जाएंगे

Sun, 14 May 2023 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 May 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
It is necessary, hey, the way is closed, so how will we go
यहीं से बाइक मोड़ लीजिए। आगे जाना मना है। नहीं मानेंगे तो चालान काट दिया जाएगा।
गोरखपुर। जाने दीजिए साहब.... जरूरी है। अरे रास्ता बंद है, तो कैसे जाएंगे। आगे सीओ साहब खड़े हैं, वह लौटा देंगे। बात मान लीजिए, समझा रहा हूं, नहीं तो चालान काट दूंगा। यह कहकर दरोगा ने जैसे ही मोबाइल निकाला। बहस कर रहे बाइक सवार लौट गए। शनिवार को मतगणना के लिए विश्वविद्यालय की तरफ जाने वाले रास्तों पर यातायात में बदलाव किया गया था। जगह-जगह बैरिकेडिंग करके पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। फिर भी प्रत्याशियों के समर्थक और राहगीर जबरन जाने के लिए पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करते रहे। कुछ लोगों ने रौब जमाने का प्रयास किया तो पुलिस ने फटकार लगाकर लौटा दिया।
विज्ञापन




शनिवार को नगर निगम चुनाव की मतगणना होने से विश्वविद्यालय मुख्य गेट की तरफ जाने वाले रास्तों पर आमजन के जाने पर रोक थी। विश्वविद्यालय रोड पर पोस्ट आफिस तिराहे के समीप बैरिकेडिंग करके रास्ता बंद किया गया था। जिलाधिकारी आवास के पास चौराहे पर बैरियर लगाया गया था। छात्रसंघ चौराहे से किसी को विश्वविद्यालय चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा था। इसके बावजूद प्रत्याशियों के समर्थक पंत पार्क तक जाने के लिए बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने जबरन वाहन लेकर जाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने जमकर फटकार लगाई। ऐसे लोग चालान काटने की चेतावनी पर वापस हुए। दोपहर 12.09 बजे एंबुलेंस के गुजरने पर भाजपा से जुड़े कुछ लोग जबरन बैरिकेडिंग के भीतर पहुंच गए तो पुलिसकर्मियों ने मनुहार करके वापस किया। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक यह स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




फूल बेचने वालों की चांदी

मतगणना के बाद जीतने वाले लोगों को फूलमाला उपलब्ध कराने के लिए दुकानें सजी रहीं। सुबह जैसे ही परिणाम आने का क्रम शुरू हुआ। वैसे ही फूलों की दुकान पर भीड़ बढ़ने लगी। सुबह नौ बजे तक गेंदा फूल की जो माला 10 रुपये में मिल रही थी। दोपहर एक बजे उसका दाम बढ़कर 25 रुपये हो गया। प्रत्याशियों की जीत और समर्थकों के उत्साह से फूल वालों की चांदी रही। फूलमाला बेचने पहुंचे दाउदपुर निवासी सुभाष चंद ने बताया कि पहले से इसकी तैयारी की थी। उनके अलावा हुमायूंपुर के सुनील अग्रहरी सहित अन्य पांच लोगों ने दुकान लगाई थी।

जेठ में हुआ फाल्गुन का अहसास, खूब उड़े अबीर-गुलाल

पार्षद पद के परिणाम आने के साथ ही जश्न का माहौल शुरू हो गया। प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर-गुलाल से जेठ माह में फाल्गुन का अहसास कराया। लोगों ने जमकर अबीर- गुलाल उड़ाए। इससे विश्वविद्यालय मुख्य गेट की तरफ जाने वाली सड़कों पर लाल, पीले, नीले और हरे रंग के अबीर-गुलाल फैले नजर आए।

सड़क पर नजर आया जीत का जश्न

मतगणना के दौरान परिणाम जारी होने पर जीत का जश्न सड़क पर दिखा। प्रशासन की ओर से जीत के बाद जुलूस निकालने की मनाही थी, लेकिन समर्थकों की भीड़ से नियम टूट गए। जीते हुए पार्षद अपने समर्थकों संग वार्ड की ओर रवाना हुए तो वाहनों के काफिले से जुलूस का माहौल बन गया। राह चलते लोग अपने नेता को बधाई देते और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed