फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is mandatory for UG second and fourth semester students, tomorrow is the last chance to register.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : ''स्वयं'' पाठ्यक्रमों में पंजीकरण नहीं कराया तो रुक जाएगा परिणाम

Sun, 15 Feb 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory for UG second and fourth semester students, tomorrow is the last chance to register.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वयं पोर्टल के माध्यम से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में एसईसी और चतुर्थ में एईसी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण नहीं कराने वालों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रुक जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 फरवरी है।
विज्ञापन


''स्वयं'' के समन्वयक प्रो. अजय शुक्ल ने बताया कि स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए मनपसंद पाठ्यक्रम चुनने के लिए छह-छह विकल्प हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेजों के प्राचार्यों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित अवधि में संबंधित विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूजी द्वितीय वर्ष में इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, मोबाइल एंड वायरलेस कम्युनिकेशन (हिंदी), एआई एंड ओपन सोर्स टूल्स फॉर टीचिंग लर्निंग एक्सीलेंस, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल्स, इंग्लिश लैंग्वेज फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का विकल्प दिया गया है। इसी तरह चतुर्थ सेमेस्टर में वैदिक सूत्र निरूपण, इक्विटेबल एंड इन्क्लूसिव एजुकेशन, इंडियन इकोनॉमी : सम कंटेम्पररी पर्सपेक्टिव्स, इंटरनेट क्राइम्स एंड साइबर सिक्योरिटी, योग एंड पॉजिटिव साइकोलॉजी फॉर मैनेजिंग कॅरिअर एंड लाइफ व एनवायरनमेंटल इश्यूज, चैलेंजेज एंड मैनेजमेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed