फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is difficult to live with the heat and humidity even in October... this year received the least rainfall in seven years.

Gorakhpur News: अक्तूबर में भी गर्मी-उमस से जीना मुहाल...सात वर्षों में सबसे कम बारिश हुई इस साल

Mon, 02 Oct 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to live with the heat and humidity even in October... this year received the least rainfall in seven years.
अब तक सिर्फ 935 मिमी वर्षा, सितंबर में औसत से काफी कम 85 मिमी हुई बारिश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। अक्तूबर में भी गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल है। जानकार इसे कम बारिश से जोड़कर देख रहे हैं। मानसून की बेरुखी के चलते पिछले सात वर्षाें में इस साल सबसे कम बारिश हुई है। सितंबर तक जिले में महज 935 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो औसत से करीब 1150 मिलीमीटर से कम तो है ही, वर्ष 2016 के बाद अबतक भी सबसे कम है।



हालांकि पिछले दो वर्ष के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो अक्तूबर में भी 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। वास्तविक रूप से वर्षा ऋतु जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर को मानी जाती है। अक्तूबर से मौसम ठंड की ओर अग्रसर हो जाता है। मौसम विभाग ने इन चार महीनों में गोरखपुर में औसतन 1150 मिलीमीटर बारिश होना दर्ज किया है। वर्ष 2017 से 2022 तक बारिश कम से कम औसतन बारिश के आंकड़े के आसपास रहा है। वर्ष 2021 में सर्वाधिक 1658 मिमी और 2020 में 1455 व 2019 में 1342 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन






वर्ष 2022 में भी औसत बारिश के आंकड़े से कम 1105 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन इस वर्ष पिछले साल से भी कम बारिश हुई है। इस वर्ष जून में 51, जुलाई में 312.2, अगस्त में 484.9 व सितंबर में 85 मिमी बारिश हुई है, जो अबतक औसत बारिश के आंकड़े से अभी काफी कम है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि मानसून का ट्रैफ कमजोर पड़ने से इस वर्ष अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----



पांच अक्तूबर तक बादल छाए रहने का अनुमान



मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया के नार्थ-ईस्ट बंगाल में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते शनिवार शाम से अचानक मौसम में बदलाव आया। बिहार में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पांच अक्तूबर तक बिहार में बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। गोरखपुर और आसपास जिलों में पांच अक्तूबर तक बादल छाने और एक या दो स्थान पर बारिश की संभावना है। रविवार को सुबह से ही तीखी धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराती रही। हालांकि दिन में सूरज और बादल में आंख मिचौली का खेल चलता रहा। दिन का अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



वर्ष.......बारिश (मिमी)



2017....1103



2018....1083



2019....1342



2020....1455



2021....1658



2022....1105



2023.....935 (सितंबर तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed