{"_id":"6a4ebd020cc377a84f051d77","slug":"it-is-alleged-that-nearby-farmers-uprooted-and-threw-away-the-demarcation-stone-within-two-or-three-months-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1378993-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर 13 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर 13 लोगों पर रिपोर्ट
Thu, 09 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के कुआवल कला गांव में भूमि सीमांकन के लिए लगाए गए पत्थर को उखाड़कर फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कुआवल कला निवासी विजयपाल ने भूमि की पैमाइश कराने के लिए एसडीएम न्यायालय में धारा 24 के तहत वाद दाखिल किया था। एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन कर मौके पर सीमा-चिह्न (पत्थर) स्थापित किया था। आरोप है कि आसपास के काश्तकारों ने दो-तीन महीने के भीतर सीमांकन का पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने शशि कपूर, मुन्नार, विद्याधर, अजय, ऋषि कपूर, विशाल, मनीष, रामहित, जोगिंद्र, पूनम, किरण, धर्मशीला और रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।