फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is alleged that facts were concealed in the affidavit during the registration of the organization.

Gorakhpur News: गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन का पंजीयन निरस्त

Mon, 27 Jul 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
It is alleged that facts were concealed in the affidavit during the registration of the organization.
गोरखपुर। चिट एंड फंड विभाग के सब रजिस्ट्रार ने गोरखपुर टेबिल टेनिस एसोसिएशन की पंजीकरण निरस्त कर दिया है। आरोप है कि संस्था का पंजीकरण कराने के दाैरान शपथ पत्र में तथ्यों के छुपाया गया था। जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

इस सोसाइटी का पंजीकरण 17 जून 2022 को अध्यक्ष एंथोनी हेनरी और सचिव विनीत चौरसिया ने कराया था। टेबल टेनिस खिलाड़ी आशीष कुमार जायसवाल ने संस्था के पंजीयन और एनओसी को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन और शासन से शिकायत की थी। आरोप था कि गलत शपथपत्र और भ्रामक तथ्यों के आधार पर एनओसी प्राप्त कर संस्था का पंजीयन कराया गया। जांच के बाद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के 20 जून 2025 के पत्र के आधार पर एनओसी भी निरस्त कर दी गई। सभी पक्षों को सुनने के बाद सहायक रजिस्ट्रार ने संस्था का पंजीयन निरस्त करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसोसिएशन की सचिव विनीत चाैरसिया ने बताया कि शपथ पत्र में किसी तरह के तथ्य को नहीं छुपाया गया है। उन्हें एसोसिएशन के पंजीयन के निरस्त होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed