Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IT in second place and ECE in third; option to freeze or float seats until July 6.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी काउंसिलिंग में सीएसई बनी पहली पसंद

Fri, 03 Jul 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
IT in second place and ECE in third; option to freeze or float seats until July 6.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बीटेक सत्र 2026-27 की प्रथम चरण काउंसिलिंग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) सबसे अधिक पसंद की जाने वाली ब्रांच बनकर उभरी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक में छात्रों का रुझान अब भी कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) जैसी तकनीकी ब्रांचों में बना हुआ है।
विज्ञापन

होम स्टेट कोटे में सीएसई की क्लोजिंग रैंक 63,208 रही। इसके बाद आईटी की 72,844 और ईसीई की 80,463 रैंक पर सीटें बंद हुईं। वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 90,530, मैकेनिकल 98,386, केमिकल 1,08,915 और सिविल इंजीनियरिंग 1,10,467 रैंक तक आवंटित हुई। अन्य राज्य कोटे में भी सीएसई की सबसे अधिक मांग रही। यहां सीएसई की क्लोजिंग रैंक 77,455, आईटी 81,687 और ईसीई 92,554 रही। सिविल इंजीनियरिंग की सीटें 1,31,437 रैंक तक आवंटित हुईं। पारंपरिक ब्रांचों की तुलना में डिजिटल और उभरती तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रमों को अधिक प्राथमिकता मिल रही है।
विज्ञापन



पहले चरण की क्लोजिंग रैंक : होम स्टेट कोटा
सीएसई : 63,208
आईटी : 72,844
ईसीई : 80,463
ईई : 90,530
मैकेनिकल : 98,386
केमिकल : 1,08,915
सिविल : 1,10,467


अन्य राज्य कोटा
सीएसई : 77,455
आईटी : 81,687
ईसीई : 92,554
ईई : 1,02,526
मैकेनिकल : 1,12,165
केमिकल : 1,21,572
सिविल : 1,31,437


सीट सुरक्षित करने को छह जुलाई तक जमा करें फीस
एमएमएमयूटी के बीटेक प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण के सीट का आवंटन पूरा हो चुका है। अभ्यर्थी छह जुलाई तक फीस जमा कर सीट सुरक्षित कर सकते हैं। सीट फ्रीज करने के लिए 1.35 लाख रुपये तथा फ्लोट विकल्प चुनने के लिए 80 हजार रुपये जमा करने होंगे। उनके अनुसार इस वर्ष काउंसिलिंग में प्रतिस्पर्धा पहले की अपेक्षा अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed