फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Iron angles installed on roadside from Kunraghat to Mohaddipur intersection

मौत की दावत दे रहे सड़क किनारे लोहे के एंगल: अभी तो हो रहे चोटिल, आगे जान न चली जाए

Mon, 22 May 2023 03:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 May 2023 03:12 PM IST
सार

कूनराघाट तिराहे से आगे लाेहे के एंगल लगे हैं। जैसे ही मोहद्दीपुर स्थित नहर रोड से आगे बढ़ेंगे, एंगल बढ़ते गए हैं। कहीं-कहीं तो पांच मीटर की दूरी पर ही एंगल लगे हुए हैं। गोपाल मंदिर, ओरियन मॉल के सामने सड़क की दूसरी तरफ और पेट्रोल पंप के समीप ये एंगल सड़क से बिल्कुल सटे हैं।

विज्ञापन
Iron angles installed on roadside from Kunraghat to Mohaddipur intersection
गोरखपुर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कुनराघाट से मोहद्दीपुर तक सड़क किनारे लगे दो से तीन फीट ऊंचे लोहे के एंगल हादसे की वजह बन सकते हैं। इस एंगल से टकराकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। सड़क भी सिकुड़ गई है। लेकिन, जिम्मेदारों को इसकी परवाह नहीं है। ये एंगल तब लगाए थे, जब फोरलेन बनाया जा रहा था। बाद में इन्हें हटाना था पर भूल गए। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन जिम्मेदारों ने फरियाद को अनसुना कर दिया है।

विज्ञापन


कूनराघाट तिराहे से आगे लाेहे के एंगल लगे हैं। जैसे ही मोहद्दीपुर स्थित नहर रोड से आगे बढ़ेंगे, एंगल बढ़ते गए हैं। कहीं-कहीं तो पांच मीटर की दूरी पर ही एंगल लगे हुए हैं। गोपाल मंदिर, ओरियन मॉल के सामने सड़क की दूसरी तरफ और पेट्रोल पंप के समीप ये एंगल सड़क से बिल्कुल सटे हैं। कहीं-कहीं गाड़ियों के टकराने से ये एंगल मुड़ गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि एंगल से टकराने के बाद कई लोग चोटिल हो चुके हैं। वहीं, ग्राहकों को गाड़ी खड़ी करने में दिक्कत होती है। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है। इसकी शिकायत नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों से की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फोरलेन बनने के दौरान लगे थे एंगल

चार साल पहले मोहद्दीपुर रोड को जब फोरलेन बनाया जा रहा था, उसी समय इस एंगल को लगाया गया था। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कोई गाड़ियां न खड़ी कर सके। इसलिए ये एंगल लगाए गए थे, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है।

दुकानदार निक्की निषाद ने कहा कि घर के सामने लोहे का एंगल लगे होने से गाड़ी ले जाने में दिक्कत होती है, वहीं आए दिन लोग इससे टकरा जाते हैं। इसे हटाया जाना बहुत जरूरी है।

राहगीर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि दिन में तो एंगल दिखाई देता है, लेकिन रात में अक्सर ही एंगल से गाड़ियां टकराती हैं। अक्सर ही बाइक सवार इसमें टकरा जाते हैं। एंगल पर चमकने वाली पट्टी भी नहीं लगी है कि रात में दिख जाए।

दुकानदार राजेंद्र ने कहा कि ठेले पर सब्जी बेचकर घर चलाता हूं। लोहे के एंगल से ग्राहकों को गाड़ी खड़ी करने में दिक्कत होती है, इससे हम लोगों की दुकानदारी प्रभावित होती है।

दुकानदार इंद्रजीत निषाद ने कहा कि लोहे के एंगल को लेकर कई बाद शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एंगल लगने से हम लोगों को तकलीफ उठानी पड़ती है।

लोक निर्माण विभाग आरबी सिंह, मुख्य अभियंता ने कहा कि पहले यह सड़क नेशनल हाइवे थी। अब शहर की मुख्य सड़क हो गई है। निर्माण के दौरान लोहे के एंगल लगाए गए थे। अगर दिक्कत हो रही होगी तो उन्हें हटवा दिया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed