{"_id":"618b53620a4188707c4c4c65","slug":"irctc-to-visit-temples-of-south-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, देना होगा ये मामूली शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, देना होगा ये मामूली शुल्क
Wed, 10 Nov 2021 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:36 AM IST
सार
10 दिसंबर को गोरखपुर से रवाना होगी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन, 12 रातें और 13 दिनों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 12285 रुपये है शुल्क।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) दिसंबर में दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 10 दिसंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। 22 दिसंबर तक 12 रातें एवं 13 दिनों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 12285 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि टूर पैकेज के तहत रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), मदुरई (मीनाक्षी मंदिर) कोवलम बीच, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभम मंदिर) कन्याकुमारी, तिरुचुरापल्ली (रंगनाथ स्वामी मंदिर), तिरूपति में श्री पद्मावती मंदिर, श्री कपिलेश्वर स्वामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कालाहस्ती मंदिर एवं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (कुरनूल टाउन) की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर सिटी सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से उपलब्ध होगी। पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्री बसों द्वारा भ्रमण तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है।
विज्ञापन
ऐसे होगी बुकिंग
पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
यहां से प्राप्त करें सूचना
लखनऊ : 8287930915/14/13/12/11/10/09/08/22
कानपुर : 8287930934/828793092
प्रयागराज : 8287930932/ 7081586383
गोरखपुर : 8595924273/ 8595924297
वाराणसी- 8287930939/ 8595924274
झांसी- 8287930933/ 8595924300
आगरा- 8595924302
यहां से प्राप्त करें सूचना
लखनऊ : 8287930915/14/13/12/11/10/09/08/22
कानपुर : 8287930934/828793092
प्रयागराज : 8287930932/ 7081586383
गोरखपुर : 8595924273/ 8595924297
वाराणसी- 8287930939/ 8595924274
झांसी- 8287930933/ 8595924300
आगरा- 8595924302