फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IRCTC signed agreement with famous farzi dhaba for food in trains after dominoes and delicious dishes,

सुविधा: अब मशहूर ‘फर्जी ढाबा’ भी परोसेगा रेलगाड़ियों में खाना, जानिए क्या है बुकिंग का तरीका

Thu, 15 Jul 2021 09:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jul 2021 09:37 AM IST
सार

दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक उपलब्ध होगी सुविधा। आईआरसीटीसी ने डोमिनोज व लजीज व्यंजन के बाद फर्जी ढाबा से किया करार।
 

विज्ञापन
IRCTC signed agreement with famous farzi dhaba for food in trains after dominoes and delicious dishes,
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में अब बलदेवा प्लाजा स्थित मशहूर ‘फर्जी ढाबा’ भी यात्रियों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नाश्ता-भोजन उपलब्ध कराएगा। ऑनलाइन बुकिंग करने पर दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे खानपान की सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारर्पोशन (आईआरसीटीसी) ने फर्जी ढाबा से अनुबंध किया है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भोजन-नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए अभी तक डोमिनोज और लजीज व्यंजन से अनुबंध किया था। इसी कड़ी में अब फर्जी ढाबा भी जुड़ गया है। फर्जी ढाबा ने मेन्यू रेट आईआरसीटीसी को उपलब्ध करा दिया है। रेस्टोरेंट के रेट में सेवा शुल्क (12.5 प्रतिशत) जोड़कर इसे ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। आईआरसीटीसी गोरखपुर के प्रभारी विकास गुप्ता ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि यात्रियों को ऑनलाइन खानपान के कई विकल्प मिल जाएं। फर्जी ढाबा से सारी औपचारिकता कर ली गई हैं, इसी सप्ताह आर्डर पर सप्लाई शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 
बुकिंग का तरीका
ecatering.irctc.co.in
पर यात्री खानपान के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए जब वेबसाइट पर जाएंगे तो अपना मोबाइल नंबर भरना पड़ेगा। इसके बाद कन्फर्म टिकट का 10 डिजीट वाला पीएनआर नंबर दर्ज करना होगा। पीएनआर नंबर डालते ही स्टेशन का आप्शन आएगा। गोरखपुर स्टेशन अपलोड करने पर रेस्टोरेंट और उसका मेन्यू चार्ट सामने होगा। भुगतान के लिए ऑनलाइन और कैश दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेन्यू में ये है खास
मिनी थाली वेज : 125 रुपये  
स्टैंडर्ड थाली वेज : 145 रुपये
प्रीमियम थाली वेज : 175 रुपये
स्टैंडर्ड नॉनवेज थाली : 190 रुपये
प्रीमियत स्टैंडर्ड नॉनवेज : 275 रुपये
नोट : रेट पर 12.5 प्रतिशत सेवा शुल्क आईआरसीटीसी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed