{"_id":"69431070132c9f4e2a09050e","slug":"ipl-vishal-the-mystery-spinner-from-gorakhpur-selected-by-punjab-kings-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1168101-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल : गोरक्षनगरी के मिस्ट्री स्पिनर विशाल का पंजाब किंग्स में चयन, कॅरिअर में मिला एक बड़ा टर्निंग पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल : गोरक्षनगरी के मिस्ट्री स्पिनर विशाल का पंजाब किंग्स में चयन, कॅरिअर में मिला एक बड़ा टर्निंग पॉइंट
Thu, 18 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:50 AM IST
सार
मंगलवार को आबू धाबी में हुए ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है। विशाल रानीडिहा स्थित संस्कृति एकेडमी में कोच कल्याण सिंह के साथ प्रैक्टिस करते हैं। कोच ने बताया कि दाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज विशाल को खेल पाना इतना आसान नहीं है।
विज्ञापन
आइपीएल सेलेक्शन में विशाल निषाद।
विस्तार
गोरक्षनगरी के मिस्ट्री स्पिनर विशाल निषाद इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आएंगे। पंजाब किंग्स ने उनको ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा है। विशाल के चयन के बाद बुधवार को घर पर जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर कीं।
जंगल अयोध्या प्रसाद, लहसड़ी के निवासी मिस्ट्री स्पिनर (जादुई स्पिन गेंद फेंकने वाले) विशाल गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता उमेश निषाद राजमिस्त्री का काम करते हैं और माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। विशाल ने यूपी टी-20 लीग के पिछले दो सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया। इस बार की लीग में उन्होंने नितीश राणा को भी आउट किया, जिसके बाद आईपीएल टीमों की नजर उनपर पड़ी।
मंगलवार को आबू धाबी में हुए ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है। विशाल रानीडिहा स्थित संस्कृति एकेडमी में कोच कल्याण सिंह के साथ प्रैक्टिस करते हैं। कोच ने बताया कि दाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज विशाल को खेल पाना इतना आसान नहीं है। वह एक मिस्ट्री स्पिनर हैं जो कई तरह की गेंद डाल सकते हैं। इसी वजह से कोई भी बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पाता।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स में शामिल होने के साथ ही विशाल का चयन विजय हजारे ट्रॉफी कैंप के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में हुआ है। मंगलवार की रात में ही विशाल कैंप के लिए कानपुर चले गए। पंजाब किंग्स में चयन होने के बाद विशाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है।
कोच कल्याण सिंह ने कहा कि विशाल में एक बड़ा खिलाड़ी बनने की क्षमता है। वह बहुत मेहनती भी है। आईपीएल उसके कॅरिअर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होगा।