फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IOCL took action after an FIR was registered for black marketing and fraud.

Gorakhpur News: मानीराम गैस एजेंसी के 314 सिलिंडर जब्त, बुकिंग दूसरी एजेंसियों को भेजी

Sun, 26 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
IOCL took action after an FIR was registered for black marketing and fraud.
- कालाबाजारी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आईओसीएल ने की कार्रवाई
विज्ञापन




गोरखपुर। मानीराम गैस एजेंसी के संचालक, उनकी पत्नी और गेटकीपर के खिलाफ कालाबाजारी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आईओसीएल ने गोदाम में रखे 314 सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। इनमें सात भरे और 307 खाली हैं। जब्त सिलेंडरों को मानीराम स्थित जय शिव गैस एजेंसी में रखवाया गया है। वहीं मानीराम गैस एजेंसी से जुड़े 11 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बुकिंग आसपास की जय शिव और मां बामंत गैस एजेंसी में स्थानांतरित कर दी गई है।

21 जुलाई की शाम मानीराम गैस एजेंसी के गोदाम में अवैध रिफलिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पूर्ति विभाग और आईओसीएल की टीम ने गोदाम का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया था। जांच में स्टॉक में दर्ज 262 सिलिंडरों के मुकाबले केवल सात सिलिंडर मिले। इन सिलिंडरों को तौलने पर 400 ग्राम से एक किलो तक गैस कम मिली थी। इसके बाद पीपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आईओसीएल के फील्ड अफसर सौरभ सेठ ने बताया कि जांच के दौरान मिले 314 सिलिंडर जब्त किए गए हैं। इस एजेंसी के उपभोक्ताओं को अब दूसरी एजेंसियों को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed