{"_id":"65c722beb5510c28f00362e3","slug":"investment-proposal-of-about-830-crores-made-by-gda-in-ground-breaking-ceremony-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए की ओर से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी में करीब 830 करोड़ के निवेश प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए की ओर से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी में करीब 830 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
Sat, 10 Feb 2024 12:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:46 PM IST
सार
प्रमुख सचिव को प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि बिल्डर शोभित मोहन दास अग्रवाल की फर्म गैलेंट लाइफ स्पेस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना में 300 के करीब प्रीमियम हाउस का 500 करोड़ से निर्माण करेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 मे गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 830 करोड़ के चार प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के आने से 550 लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके अलावा रियल इस्टेट कंपनी ओमेक्स ने ताल जहदा में 119 एकड़ में टाउनशिप बनाने के लिए प्राधिकरण में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के संबंध में शुक्रवार को प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण को दिए 850 करोड़ के लक्ष्य के निवेश प्रस्ताव पर चर्चा की। चर्चा में प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, सचिव यूपी सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह भी शामिल रहे। प्रमुख सचिव को प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि बिल्डर शोभित मोहन दास अग्रवाल की फर्म गैलेंट लाइफ स्पेस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना में 300 के करीब प्रीमियम हाउस का 500 करोड़ से निर्माण करेगी।
इसके अलावा अरुण चंद की फर्म कॉटिनेंटल डेवलपर्स रेडिसन ब्लू होटल में नया टॉवर का निर्माण कर 80 कमरा, दो वैंक्वेट हाल और रेस्ट्रोबार का निर्माण करेगी। इस पर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा अतुल सराफ की फर्म ऐश्प्रा लाइफ स्पेस पाम पैराडाइज में पांच नए आवासीय टॉवर में 400 के करीब प्लैट का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। अतुल सराफ की ही फर्म ऐश्प्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लेकर आ रहा, जिसमें 4 टॉवर में 100 फ्लैट बनाए जाएंगे। कामर्शियल स्पेस भी होगा। इस परियोजना पर 60 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए एमओयू की किया जा चुका है।