फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   invesment of 300 crore rupees in one year in gida

गीडा में एक साल के भीतर होगा 300 करोड़ रुपये का निवेश

Thu, 10 Sep 2020 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
invesment of 300 crore rupees in one year in gida
गीडा में एक साल के भीतर होगा 300 करोड़ रुपये का निवेश
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में एक साल के भीतर 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। सेक्टर 13 व 15 में स्थापित होने वाली 68 फैक्ट्रियों के जरिए यह निवेश होगा। इससे 2500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। दरअसल, गीडा की ओर से सेक्टर 13 एवं 15 में 68 भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भूखंडों के लिए 371 आवेदन आए थे। 500 वर्ग मीटर से बड़े भूखंडों के लिए 209 लोग जबकि 500 वर्ग मीटर से छोटे भूखंड के लिए 162 लोगों ने आवेदन किया था। गीडा प्रशासन के मुताबिक, साक्षात्कार एवं लॉटरी के बाद भूखंड पाने वाले 68 आवेदकों के प्रस्तावों के आधार पर प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है। सभी आवेदकों को जल्द अपनी-अपनी इकाई स्थापित करने को कहा गया है। इनमें सर्वाधिक संख्या एग्रो एवं फूड आधारित उत्पादों की है।

किस सेक्टर के लिए कितने आवेदन
फूड एवं एग्रो आधारित उत्पाद : 44
मेटल फैब्रिकेशन/ हार्डवेयर प्लास्टिक हाउसहोल्ड आइटम/ प्लास्टिक : 28
फैब्रिकेशन : 28
टेक्सटाइल/होजरी/ बिना बुना बैग : 17
क्रॉफ्ट पेपर/पेपर के बर्तन : 10
डेयरी/हेचरी : 10
वुड वर्क/फर्नीचर : 09
इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स : 08
हेल्थ एवं फार्मास्यूटिकल्स : 06
अन्य : 11
22 आवेदकों ने पूरा प्रस्ताव नहीं दिया
गीडा के अधिकारियों के मुताबिक, 22 आवेदकों ने पूरा प्रस्ताव नहीं दिया था। वहीं 16 आवेदक अनुपस्थित थे।
भूखंड पाने वाले आवेदकों के प्रस्तावों के अध्ययन के बाद गीडा में 300 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। सभी को जल्द ही इकाई स्थापित करने को कहा गया है। इससे ढाई हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

-संजीव रंजन, सीईओ, गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed