{"_id":"5f91e6e48ebc3e9b8a15a5e8","slug":"introduction-of-merit-at-international-level-gorakhpur-city-news-gkp3704968132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेधा का परिचय देंगे गोरखपुर विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेधा का परिचय देंगे गोरखपुर विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थी
Fri, 23 Oct 2020 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय में गणित के पांच विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परिचय देंगे। एमएससी (गणित) अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शिवम वर्मा, सुजाता सिंह एवं बीएससी (गणित) द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी राहुल कुमार चौहान, निकिता गुप्ता का चयन इंटरनेशनल यूथ मैथमेटिक्स चैलेंज (आईवाईएमसी)-2020 के लिए हुआ है। शिवम वर्मा को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राजदूत के रूप में भी चुना गया है। इन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के साथ ही पूर्वांचल का भी मान बढ़ाया है।
गणित एवं सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीएस वर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल यूथ मैथ चैलेंज दुनिया भर के छात्रों के लिए सबसे बड़ी ऑनलाइन गणित प्रतियोगिता है। इसके जरिए गणित में रुचि रखने वाले छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर मिलता है।
यह स्पर्धा तीन चरणों में क्वालिफिकेशन, प्री फाइनल और फाइनल राउंड में होगी। इसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार, नकद पुरस्कार और वैश्विक मान्यता प्रदान किया जाता है। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रो. वीएस वर्मा, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. विजय कुमार सहित विभाग के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।