{"_id":"69e150a3bbbe99076c05dc34","slug":"interview-dates-changed-in-some-departments-information-available-on-admission-portal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1292119-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : साक्षात्कार के समय सभी कागजात लाना होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : साक्षात्कार के समय सभी कागजात लाना होगा अनिवार्य
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कुछ विभागों में साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ एक सेट छायाप्रति भी अनिवार्य रूप से ले आएं। शोध पात्रता परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को हाईस्कूल से लेकर परास्नातक स्तर तक के मूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र या विशेष श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), नेट-जेआरएफ प्रमाणपत्र, शोध पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा कए शोध प्रारूप और पीपीटी भी अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम पीएचडी के अभ्यर्थियों के लिए कार्यरत होने का प्रमाण, अनुभव प्रमाणपत्र और नियोक्ता से एनओसी की मूल प्रति लानी होगी। यदि कोई शोध पत्र या पुस्तक प्रकाशित हो तो उसकी छाया प्रति लगानी होगी। विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षकों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
निर्धारित तिथि पर पहुंचें अभ्यर्थी
प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि कुछ विषयों में साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किए गए हैं। प्रवेश पोर्टल पर विभागों की अलग-अलग सूचना उपलब्ध है। अभ्यर्थी संबंधित विभाग से संपर्क कर या प्रवेश प्रकोष्ठ को ईमेल कर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।