{"_id":"6419677f8b0087411006d195","slug":"interstate-bus-terminal-will-be-built-on-11-acres-2023-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 11 एकड़ में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, कालेसर के पास 120 एकड़ जमीन की तलाश हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 11 एकड़ में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, कालेसर के पास 120 एकड़ जमीन की तलाश हुई पूरी
Tue, 21 Mar 2023 01:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:44 PM IST
सार
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि कालेसर में 200 एकड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लाट बनाए जाने हैं। इसी प्लाट में 11 एकड़ जमीन में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल विकसित किया जाना है। इसके लिए 120 एकड़ जमीन की तलाश की गई है, जिसे जल्द ही गीडा खरीदेगा।
विज्ञापन
रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 200 एकड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लाट निकाले जाएंगे। इसी प्लाॅट की 11 एकड़ जमीन में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का निर्माण होगा। गीडा ने इसके लिए मास्टर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक कंसलटेंट कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गीडा प्रशासन ने इसके लिए कालेसर प्वाइंट पर 120 एकड़ जमीन देख ली है, जिसे जल्द ही गीडा खरीदेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर का विस्तार लगभग गीडा तक हो चुका है। गीडा को शहर का एंट्री प्वाइंट माना जा रहा है। इसके बाद गीडा के आवासीय प्लाॅट कुछ और गांवों में शुरू होने जा रहे हैं। जबकि, कालेसर से आगे बढ़ने पर औद्योगिक एरिया शुरू हो जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए गीडा प्रशासन ने कालेसर के पास 200 एकड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लाॅट तैयार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: माता-पिता देख रहे थे शादी के सपने, बेटे ने फंदे से लटक कर दे दी जान
विज्ञापन
इसी प्लाॅट पर 11 एकड़ में गीडा ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने का फैसला लिया है। गीडा प्रशासन का मानना है कि इस टर्मिनल के बनने से शहर का विस्तार और बढ़ेगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र से अन्य जगहों पर जाने के लिए लोगों को शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। लोग कालेसर से ही लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य जिलों की यात्रा कर सकेंगे।
इसके लिए गीडा प्रशासन ने प्रारूप तैयार करने के लिए एक कंसलटेंट कंपनी को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। कंपनी इसके लिए उस इलाके का सर्वे करेगी। सर्वे में यह ध्यान रखा जाएगा कि आने वाले 20-25 सालों में किस तरह के बदलाव कालेसर और उसके ईद-गिर्द होंगे।
गीडा से पूर्व में ही मिल चुका है अनुमोदन
कालेसर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन गीडा बोर्ड की बैठक में हो चुका है। टर्मिनल पूरी तरह से आधुनिक होगा और यहां हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाए जाने वाले इस बस टर्मिनल में फूड प्लाजा, होटल, बस स्टाफ के ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था होगी। गीडा की योजना है कि इस टर्मिनल को नोएडा की तरह विकसित किया जाए।
यात्रियों को बेहतर सुविधा हो सकेगी उपलब्ध
बस टर्मिनल के लिए जिस स्थान को चुना गया है वहां से लखनऊ, वाराणसी, नेपाल, बिहार आदि जाने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध है। अब भी जिले से देश के कई बड़े शहरों के लिए लग्जरी बसों की सेवा शुरू हो चुकी है। टर्मिनल बन जाने के बाद निजी बसें भी यहां से संचालित हो सकेंगी और लोगों को यातायात का बेहतर माध्यम मिल सकेगा। इससे आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि कालेसर में 200 एकड़ में आवासीय और व्यावसायिक प्लाट बनाए जाने हैं। इसी प्लाट में 11 एकड़ जमीन में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल विकसित किया जाना है। इसके लिए 120 एकड़ जमीन की तलाश की गई है, जिसे जल्द ही गीडा खरीदेगा। एक कंसलटेंट कंपनी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह सर्वे कर रिपोर्ट दे। रिपोर्ट मिलते ही उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शहर के विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह टर्मिनल बनाए जाने की योजना है।