फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   international youth day special story manish got job in crpf through hard work in sports

खेल में बढ़ी रूची तो संवर गई तकदीर, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है मनीष की सफलता

Tue, 11 Aug 2020 09:20 PM IST
Vikas Kumar दीन दयाल शुक्ल, अमर उजाला, हरिहरपुर/संतकबीरनगर
दीन दयाल शुक्ल, अमर उजाला, हरिहरपुर/संतकबीरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
international youth day special story manish got job in crpf through hard work in sports
मनीष त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

खेल में मनीष की रूचि बढ़ी तो तकदीर संवर गई। अब तक वे स्वीडन, जॉर्जिया, पाकिस्तान, डेनमार्क, बैंकाक समेत करीब 25 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। हैंडबॉल खिलाड़ी मनीष त्रिपाठी को पिछले वर्ष सीआरपीएफ में एसआई पद पर नौकरी भी मिल गई। खेल में बेहतर प्रदर्शन और कठिन परिश्रम के चलते उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे है।

विज्ञापन


नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी हैंडबॉल खिलाड़ी मनीष त्रिपाठी की माता स्नेहलता त्रिपाठी और पिता रघुनंदन त्रिपाठी एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मनीष त्रिपाठी बताते है कि बचपन से ही खेलकूद के प्रति उनका काफी लगाव था। उनकी जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए पिता ने उनका प्रवेश गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में कराया। फिर नेशनल रिपोर्ट स्टेडियम भिलाई में उन्हें दाखिला मिल गया। जहां से उनकी सफलता का सफरनामा शुरू हुआ। 
विज्ञापन


अब तक करीब 25 अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्हें सीआरपीएफ में एसआई पद पर नौकरी भी मिल गई। उन्होंने बताया कि उस दौरान घर की परिस्थितियं भी अनुकूल नहीं थी। फिर भी कठिन परिश्रम और लगन नें उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। छोटे भाई सतीष त्रिपाठी और माता-पिता उनकी सफलता पर बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने न केवल परिवार का वरन जनपद का नाम भी रोशन किया। क्षेत्र के युवाओं के लिए उनकी सफलता प्रेरणास्रोत भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed