{"_id":"5ec651e068c04a3fa24ff7c1","slug":"international-level-players-will-give-ideas-for-defeat-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बताएंगे कोरोना को हराने का तरीका, जानिए कैसे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बताएंगे कोरोना को हराने का तरीका, जानिए कैसे...
Thu, 21 May 2020 03:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 03:35 PM IST
सार
- यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार का होगा आयोजन
- उभरते खिलाड़ियों को अंजू बॉबी जार्ज, नीरज सिंह और सुधा सिंह से मिलेगा टिप्स
विज्ञापन
Coronavirus Testing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के एथलीटों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने को लेकर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ‘प्रेरणा ठहरो मत, खेलो’ ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 24-30 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
सात दिवसीय प्रशिक्षण में देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी अंजू बॉबी जार्ज, नीरज सिंह और सुधा सिंह सरीखे एथलेटिक्स के दिग्गज खिलाड़ियों को प्रदर्शन सुधारने के लिए फिटनेस टिप्स के साथ डोपिंग के बारे में जागरूक करेंगे। इसे लेकर यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन ने सभी जिला एसोसिएशन से 25 एथलीटों की सूची मांगी हैं।
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश भर से 950 एथलेटिक्स के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 23 मई तक सभी खिलाड़ियों को जूम एप का लिंक और पासवर्ड मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
आंतरिक ऊर्जा से हारेगा कोरोना
सचिव सोलंकी ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है तो ऐसे में आंतरिक ऊर्जा ही संकट से लड़ने का उपाय है। घर पर सुरक्षित रहकर अपनी गतिविधियों को दोबारा सावधानी पूर्वक शुरू करने की प्रेरणा देना, हमारा मूलभूत सिद्धांत होना चाहिए।