{"_id":"6a91f2807cf682891a0db207","slug":"international-conference-on-ai-and-smart-computing-to-begin-at-mmmut-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1433074-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में आज से होगा एआई और स्मार्ट कंप्यूटिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में आज से होगा एआई और स्मार्ट कंप्यूटिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 29 और 30 अगस्त को एआई और स्मार्ट कंप्यूटिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईस्मार्ट कांप-2026 होगा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग और आईईईई यूपी सेक्शन के सहयोग से होने वाले सम्मेलन में अमेरिका, चीन, डेनमार्क और ब्रिटेन के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन में एआई, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डाटा, क्लाउड-एज कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, स्मार्ट सिस्टम और इंटेलीजेंट ऑटोमेशन पर चर्चा होगी। अमेरिका के प्रो. गोपाल टीके कृष्णा, चीन के डॉ. चेंग वांग, डेनमार्क के डॉ. संजीत कुमार द्विवेदी और ब्रिटेन के डॉ. कमलेश मिस्त्री विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। भारत से प्रो. पी. विजयकुमार, इं. रोहित कमल सक्सेना और डॉ. जितेंद्र एम. भारद्वाज सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
उद्घाटन 29 अगस्त को सुबह 11 बजे अटल भवन सभागार में होगा। मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके षणमुग सुंदरम होंगे। प्रो. एसएन सिंह और कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा मुख्य संरक्षक रहेंगी। कैपजेमिनी की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुदत्ता कर और एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल एम. सूर्यवंशी विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन का आयोजन अटल भवन और आईटीआरसी के आर्यभट्ट हॉल में होगा