{"_id":"5e4be4638ebc3ef29a7d33f8","slug":"intermediate-student-commits-suicide-due-to-tension-of-board-exam-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: परीक्षा के तनाव से परेशान थी इंटरमीडिएट की छात्रा, जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: परीक्षा के तनाव से परेशान थी इंटरमीडिएट की छात्रा, जहर खाकर दे दी जान
Tue, 18 Feb 2020 06:50 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:50 PM IST
सार
- पांच भाई और तीन बहनों में छठें नंबर पर थी आरती
- रात में ही कीटनाशक का सेवन करने से बिगड़ी थी तबीयत
- जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते दौरान रास्तें में हुई मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के लहुरेगांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा ने जहरीला पदार्थ सेवन करके जान दे दी। परिजनों ने बोर्ड परीक्षा की टेंशन की वजह से छात्रा के जरिए आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
लहुरेगांव निवासी 18 वर्षीय आरती पुत्री रामफेर इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। मंगलवार को छात्रा को बोर्ड की परीक्षा देनी थी। सोमवार की रात में घर पर ही छात्रा ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जब छात्रा को उल्टी शुरू हुई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
परिजन छात्रा को आनन-फानन में रात में ही सीएचसी मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से छात्रा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर हुई। परिजन छात्रा को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्तें में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे पीड़ित परिजन गमगीन थे। छात्रा के बड़े भाई रामस्वरूप और बबलू ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन है। सभी भाई- बहनों में आरती छठें नंबर पर थी। बहन आरती इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। मंगलवार को बहन की परीक्षा भी देनी थी। बहन परीक्षा को लेकर टेंशन में थी और बार- बार यहीं कह रही थी कि परीक्षा देने नहीं जाएंगी।
सिर में दर्द बताई थी तो निकट के एक प्राइवेट चिकित्सक से दवा कराया गया था। रात में बहन ने कीटनाशक खा ली और जब तबीयत बिगड़ तब जाकर घटना की जानकारी हुई। बहन के आत्मघाती कदम उठाने की सिर्फ यहीं एक वजह समझ में आ रही हैं। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में परिजनों बोर्ड परीक्षा के टेंशन में ही छात्रा के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह बताई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।