फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Interlocking work of Bhatni Pivkol bypass line completed speed trial tomorrow

Railway News: भटनी-पिवकोल बाईपास लाइन के इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा, स्पीड ट्रायल कल

Tue, 07 Nov 2023 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Nov 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
Interlocking work of Bhatni Pivkol bypass line completed speed trial tomorrow
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में भटनी-पिवकोल स्टेशनों के मध्य बाईपास लाइन एवं दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इंटरलाॅकिंग कार्य के बाद बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल इस लाइन का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर-छपरा मेन लाइन से भटनी जंक्शन पर भटनी-वाराणसी लाइन मिलती है। वाराणसी की तरफ से आने वाली ट्रेन को अगर छपरा की तरफ जाना है तो उसे पहले गोरखपुर की तरफ मुड़कर स्टेशन पर आना होता है, इसके बाद इंजन बदलकर दूसरी दिशा में लगता है, तब ट्रेन आगे बढ़ती है।
विज्ञापन


इसके चलते भटनी जंक्शन पर ट्रेन व इंजन की दिशा बदलने में दो लाइनें व्यस्त रहती थीं। इसके अलावा इस कार्य में समय व श्रम भी अधिक खर्च होता था। इसे देखते हुए भटनी-पिवकोल बाईपास लाइन बनाई गई है, जिससे कि वाराणसी की तरफ से आने वाली ट्रेन सीधे छपरा की तरफ मुड़ सके। बुधवार को इस लाइन का सीआरएस निरीक्षण व स्पीड ट्रायल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गीडा का उद्यमियों से वादा: नोएडा से ज्यादा देंगे सुविधा, उद्योग लगाने आइए गोरखपुर

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव निर्मित बाई पास लाइन एवं दोहरीकृत खंड पर लोगों को जाने से मना किया गया है। यह भी कहा गया है कि लोग अपने पशुओं को भी इस ट्रैक पर न जान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed