फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inter hostel sports competition will be held from 14th to 17th February

Gorakhpur News: 14 से 17 फरवरी तक होगी इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता

Sat, 10 Feb 2024 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Inter hostel sports competition will be held from 14th to 17th February
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पहली बार इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। विश्वविद्यालय ने इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 से 17 फरवरी तक कराने का फैसला लिया है। इन खेल प्रतियोगिताओं में केवल छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को ही प्रतिभाग की अनुमति होगी।
विज्ञापन

छात्रावासियों के बीच होने वाली इन प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, कैरम बोर्ड, शतरंज तथा रस्साकसी शामिल हैं। सभी छात्रावासों के अभिरक्षकों से 10 फरवरी तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्रावासियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. अनिल यादव ने बताया कि अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रावासों में ही संपन्न कराने की योजना बनाई गई है। कई छात्रावासों में टीमों के चयन की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed