{"_id":"6a7e32698cecf49bd30a48aa","slug":"inter-aps-central-command-basketball-competition-concludes-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1417420-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बास्केटबॉल में मेजबान गोरखपुर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बास्केटबॉल में मेजबान गोरखपुर की टीम बनी विजेता
Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
- इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
गोरखपुर। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर में आर्मी पब्लिक स्कूल में क्लस्टर-5 इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बालक वर्ग) का आयोजन हुआ। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान गोरखपुर की टीम चैंपियन बनी।
बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड, लखनऊ ने एपीएस जबलपुर नंबर-2 को 21-8 से हराया। इसके बाद एपीएस गोरखपुर और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें मेजबान गोरखपुर की टीम ने 42-36 से जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को गोरखपुर और जबलपुर नंबर-2 के बीच हुए अंतिम मुकाबले में मेजबान टीम ने एकतरफा अंदाज में 61-15 से शानदार जीत हासिल की और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि स्कूल स्टाफ ऑफिसर कर्नल डी. भट्टाचार्य रहें। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजयी टीम के साथ उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। अब चैंपियन एपीएस गोरखपुर की टीम दो और तीन सितंबर को आर्मी पब्लिक स्कूल प्रयागराज में होने वाले आगामी मुकाबलों में प्रतिभाग करेगी।