फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to complete the construction of bridge in Gorakhnath on

Gorakhpur News: गोरखनाथ में पुल का निर्माण समय से पूरा कराने के निर्देश

Fri, 22 Dec 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of bridge in Gorakhnath on
निर्माणाधीन गोरखनाथ ओवरब्रिज का निरीक्षण करते कमिश्नर अनिल ढींगरा व अन्य।
कमिश्नर ने गोरखनाथ रेलवे ओवर ब्रिज के समांतर बन रहे उपरगामी सेतु का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने गोरखनाथ रेलवे ओवर ब्रिज के समांतर बन रहे एक अन्य दो लेन के उपरगामी सेतु के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में कुछ बाधाएं थीं उसे दूर किया जा रहा है। जून 2024 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
बता दें कि मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक फाेरलेन का निर्माण होने से इस रास्ते आने जाने वालों को बेहतर रास्ता मिल गया है। लेकिन, जब वाहन गोरखनाथ मंदिर के पास पहुंचते हैं तब उनकी रफ्तार थम जाती है। लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक टू लेन के पुल की स्वीकृति दी गई। 115.76 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी फरवरी में शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

इस पुल में रेलवे का भी कुछ हिस्सा पड़ रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना हे उसका निपटारा अभी नहीं हुआ है। लेकिन ब्रिज कारपोरेशन चाह रहा है कि जल्द से जल्द जमीन का मामला हल हो जाए जिससे पुल का काम पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। जहां पर दिक्कत होगी उसका हल निकाला जाएगा। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण सिंह, अधीक्षण अभियंता संतराज व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed