फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions issued to repair the immersion route.

Gorakhpur News: विसर्जन मार्ग दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Sun, 11 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to repair the immersion route.
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर निगम ने प्रतिमा विसर्जन की तैयारी तेज कर दी है। नगर आयुक्त अजय जैन ने शनिवार को विसर्जन मार्गों और राजघाट स्थित कृत्रिम पोखरों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण बक्शीपुर चौराहे से शुरू होकर घंटाघर होते हुए हांसुपुर बर्फखाना तक किया गया। मार्ग में मलबा मिलने पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को उसे प्रतिदिन निर्माण एवं अपशिष्ट केंद्र (सीएंडडी सेंटर) भेजने का निर्देश दिया। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सहायक अभियंता मोहित को पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने और लटकते बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed