फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instead of filling OMR circle students putting tick somewhere and dot somewhere

यूपी बोर्ड 2022: ओएमआर का गोला भरने की जगह कहीं टिक तो कहीं बिंदी लगा रहे विद्यार्थी

Sat, 27 Nov 2021 06:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Nov 2021 06:29 PM IST
सार

यूपी बोर्ड 2022 में कक्षा नवमी के छात्र नाम और रोल नंबर भी सही से नहीं भर पा रहे। अर्धवार्षिक परीक्षा माध्यमिक विद्यालयों के लिए चुनौती बनी है।

विज्ञापन
Instead of filling OMR circle students putting tick somewhere and dot somewhere
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड के तर्ज पर यूपी बोर्ड के कक्षा नवमीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई ओएमआर मूल्यांकन प्रणाली विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बोर्ड के राजकीय, एडेड और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा नौ की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ये छात्र सभी विषयों की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर दे रहे हैं। लेकिन परीक्षा के बाद जब छात्रों की कॉपियां देखी गईं तो अधिकांश छात्र ओएमआर शीट पर जवाब भरने में गलती कर रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा गलती सही जवाब के विकल्प का गोला भरने में आ रही है। वहीं कुछ स्कूलों के छात्र जवाब में गोला भरने की जगह सही का टिक लगा दे रहे हैं। ये गलतियां छात्रों को मिलने वाले अंकों पर असर डालेगी। वहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में भी 20 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न के जवाब भी ओएमआर शीट पर ही देने होंगे। इसलिए ओएमआर पर जवाब भरने का अभ्यास बार-बार छात्र-छात्राओं को करना होगा।
विज्ञापन


एक बार की परीक्षा के बाद सुधार की उम्मीद
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड कक्षा नौ के छात्र पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दे रहे हैं। इसलिए गलतियां हो रही हैं। एक बार की परीक्षा के बाद सुधार होगा। अभी छात्र मुख्य रूप से गोला भरने, नाम और रोल नंबर कॉलम के बाहर लिखने जैसी गलतियां कर रहे हैं। बोर्ड की पहल सराहनीय है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नंद प्रसाद यादव ने बताया कि छात्रों को ओएमआर पर अभ्यास ज्यादा से ज्यादा कराया गया है। इसके साथ ही जब छात्र को ओएमआर शीट मिले तो सबसे ऊपर दिए गए उदाहरण देखें कि कैसे नाम, रोल नंबर् और जवाब भरे गए हैं। उसी आधार पर छात्र अपनी ओएमआर शीट भरें। सबसे जरूरी है कि जवाब के सही विकल्प को गोला नीले या काले पेन से पूरा भरें उसे आधा या सिर्फ टिक न करें। ऐसा करने में नंबर कट जाएंगे।

 

इन बातों का ध्यान रखें

  • ओएमआर शीट के ऊपर दिए गए उदाहरण को ध्यानपूर्वक देखें।
  • नाम भरने के लिए बने बॉक्स में ही अक्षर लिखें।
  • रोल नंबर के अंक दिए गए कॉलम से बाहर नहीं लिखें।
  • सही जवाब के विकल्प को काले या नीले पेन से पूरा भरना है।
  • गोले में सही जवाब के विकल्प का टिक किसी भी दशा में नहीं लगाना है।
  • सही जवाब के गोले को अधूरा या रिक्त नहीं छोड़ें।
  • सोशल साइट के माध्यम से भी देखें कि ओएमआर शीट कैसे भरते हैं।


डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि ओएमआर पैटर्न को पहली बार कक्षा नवमी में लागू किया गया है। सभी स्कूलों को ओएमआर भरने में विद्यार्थियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। इसकी निगरानी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed