फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Install windows in the building; ensure repairs to the embankments are completed before the monsoon.

Gorakhpur News: भवन में लगवाएं खिड़कियां, मानसून के पहले हो जाए बंधों की मरम्मत

Sun, 21 Jun 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Install windows in the building; ensure repairs to the embankments are completed before the monsoon.
- सहजनवां में बाढ़ शरणालय सह बहुद्देशीय भवन का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। तहसील दिवस से लौटते समय डीएम दीपक मीणा ने सहजनवां में लोक निर्माण खंड की 5.82 करोड़ की लागत से निर्मित बाढ़ शरणालय सह बहुद्देशीय भवन चेरिया का निरीक्षण किया। डीएम ने शरणालय को संबंधित ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।

डीएम को ग्राम प्रधान ने बताया कि दो मंजिला भवन के कमरों में खिड़की नहीं लगी है। इस पर अवर अभियंता ने बताया कि कि एस्टीमेट का प्रावधान नहीं था। डीएम ने कहा कि, किसी अन्य मद से ग्राम प्रधान और विभाग समन्वय स्थापित करके खिड़की लगवाएं।
विज्ञापन

डीएम ने राप्ती नदी के दाईं तरफ भौवापार-बेला तटबंध पर कटान रोधी कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि अभी कार्य लगभग 70 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। उन्होंने निर्देश दिया कि मानसून से पहले बंधों के सुरक्षा कार्य पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed