फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Install signage and reflectors at accident-prone spots and repair the roads.

Gorakhpur News: ब्लैक स्पॉट्स पर लगाएं साइनेज और रिफ्लेक्टर, सड़क की कराएं मरम्मत

Tue, 23 Dec 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Install signage and reflectors at accident-prone spots and repair the roads.
- कोहरे को देखते हुए स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराएं
विज्ञापन

- अपर आयुक्त ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अपर आयुक्त प्रशासन राम आसरे ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि तत्काल सड़कों की मरम्मत कराएं और साइनेज, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
आयुक्त सभागार में सोमवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स), यातायात नियमों के पालन, ओवरलोडिंग, तेज गति, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने जैसी समस्याओं पर जानकारी ली। निर्देश दिए कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधारात्मक कार्य किए जाएं। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा यूपीडा को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस एवं परिवहन विभाग को सघन वाहन जांच अभियान चलाने, ओवर स्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कहा कि स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं। एनएचएआई व यूपीडा को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस सेवाओं को और अधिक सशक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed