{"_id":"6023e8b2dab7e165cd22e0f1","slug":"inspector-of-chauri-chaura-who-recorded-robbery-as-theft-was-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लूट को चोरी दर्ज करने वाले चौरी चौरा के इंस्पेक्टर निलंबित, डीआईजी ने जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लूट को चोरी दर्ज करने वाले चौरी चौरा के इंस्पेक्टर निलंबित, डीआईजी ने जांच के दिए आदेश
Wed, 10 Feb 2021 07:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने लूट को चोरी का मामला दर्ज करने वाले चौरीचौरा थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। डीआईजी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा में तैनात संतोष कुमार अवस्थी को चौरीचौरा का नया थानेदार बनाकर भेजा गया है। पता चला है कि इलाके में हाईवे पर लगातार लूट की घटनाओं और उसपर अंकुश नहीं लग पाने से डीआईजी काफी नाराज हैं। उन्होंने नए एसओ को बदमाशों को पकड़कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके में शराब की दुकान में लूट की वारदात हुई थी। इस घटना को दर्ज करने में पुलिस ने काफी समय लगा दिया। साथ ही ट्रक से लूट की एक अन्य वारदात में केस दर्ज करने में आनाकानी के साथ ही उसे चोरी में दर्ज कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद डीआईजी ने इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि घटनाओं को रोक पाने में इंस्पेक्टर विजय सिंह पूरी तरह से विफल रहे। जहां घटना हुई, वहां पर पिकेट नहीं लगाई गई। इसकी वजह से वहां दोबारा घटना हो गई। इसके पहले लूट को चोरी में दर्ज कर दिया गया था। कई मामलों में केस दर्ज करने में आनाकानी की गई थी। इस वजह से कार्रवाई की गई है।