फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspection of pesticide manufacturing firms, show cause notice to two

Gorakhpur News: कीटनाशक निर्माता फर्मों का किया निरीक्षण, दो को कारण बताओ नोटिस

Fri, 27 Feb 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Inspection of pesticide manufacturing firms, show cause notice to two
गोरखपुर। कीटनाशक निर्माता फर्म व उसे बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर केंद्र सरकार की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन पेस्टिसाइड निर्माता फर्म पहुंचे। इसमें दो बंद पाई गईं। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। जांच का नेतृत्व उप निदेशक केंद्रीय कीटनाशी प्रयोगशाला फरीदाबाद हरियाणा जीके गुणकार कर रहे थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्रालय, नई दिल्ली की तरफ से गठित की गई तीन सदस्यीय टीम में जीके गुणकार उपनिदेशक केंद्रीय कीटनाशी प्रयोगशाला फरीदाबाद हरियाणा तथा डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर धनंजय सिंह व गोरखपुर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरडी वर्मा शामिल हैं। उन्होंने फर्म एनपीके और इंसेंटिसाइड बरगदवां की जांच की। यहां से दो कृषि रक्षा रसायन का नमूना गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लिया गया। इसके अलावा ओरिएंटल पेस्टिसाइड तथा यूरेका पेस्टिसाइड निर्माता फर्म का निरीक्षण किया। दोनों फर्म बंद मिली। इसके लिए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रेलवे बस स्टेशन के पास जनता मार्केट के उत्तम बीज भंडार तथा देव मार्केटिंग और अभय ट्रेडर्स तथा श्याम एग्री टेक कीटनाशी विक्रेता के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। इन प्रतिष्ठानों से भी तीन नमूने लिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed