{"_id":"64725958e8f2eb4ac80a2c84","slug":"innocent-seven-and-eight-year-olds-threaten-the-life-of-a-family-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-184310-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात और आठ साल के मासूमों से एक परिवार को जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात और आठ साल के मासूमों से एक परिवार को जान का खतरा
विज्ञापन
पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के बच्चों को बना दिया आरोपी, मारपीट और धमकी देने का दर्ज किया मुकदमा
एक पक्ष ने सीएम को दिया प्रार्थना पत्र तो गुलरिहा पुलिस ने दर्ज कर लिया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा थाने में एक अजब ही मामला सामने आया है। पुलिस ने एक सात साल के बच्चे और उसकी आठ साल की बहन पर मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। दरअसल, पट्टीदारों के विवाद में एक पक्ष ने सीएम के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही केस दर्ज कर मासूम बच्चों को आरोपी बना दिया। अब थानेदार जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में दो पक्षों में विवाद हो गया था। खपड़हवा पुलिस चौकी पर 21 मई को पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाकर पंचायत की और फिर सुलहनामा लिखवा दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर पुलिस ने कक्षा दो में पढ़ने वाले सात वर्षीय अरमान, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बहन नाजमा व मां हसरतुन के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद पीड़िता सुलहनामा का कागज लेकर इधर-उधर चक्कर लगा रही है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी जेठानी को प्रधानमंत्री आवास मिला हुआ है। उसी के निर्माण के दौरान ईंट रखने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें जेठानी के लड़के ने उसके छोटे बच्चों को और उसे मारा पीटा था। लोगों के कहने पर उसने खपड़हवा चौकी पर सुलह कर लिया था। अब उसी मामले में उल्टे उसके छोटे-छोटे बच्चों और उस पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनता दर्शन में शिकायत आने पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
......