{"_id":"618d15f95ce6922a9a00a43b","slug":"innocent-child-playing-in-house-dies-due-to-drowning-in-tub","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: घर में खेल रहे मासूम की टब में डूबने से मौत, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: घर में खेल रहे मासूम की टब में डूबने से मौत, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल
Thu, 11 Nov 2021 06:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:39 PM IST
सार
बच्चे की मां भोजन बना रही थी, इसी बीच बच्चा घर में स्थित नल के पास चला गया। नल के पास एक टब में पानी भरा था। बच्चा उसी में डूब गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इलाहाबाद में घर में खेल रहे मासूम की टब में गिर गया। परिजन उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्राम सभा इलाहाबाद निवासी भोजराज का लगभग डेढ़ वर्ष का बेटा अनुराग बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे घर में अपने बाबा के पास खेल रहा था। बच्चे की मां उर्मिला भोजन बना रही थीं। परिवार के अन्य लोग खेती-बारी के कार्य से बाहर थे।
विज्ञापन
इसी बीच बच्चा घर में स्थित नल के पास चला गया। बताया जा रहा है कि नल के पास एक टब में पानी भरा था। बच्चा उसी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन