Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent child kidnapping case: Two accused arrested in Gagaha area, interrogation continues

Gorakhpur News: नशे में महिला को मारा थप्पड़ फिर बच्चे को उठा ले भागे

Mon, 27 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Innocent child kidnapping case: Two accused arrested in Gagaha area, interrogation continues
गगहा (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में शनिवार शाम डेढ़ साल के मासूम आयांश के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नशे की हालत में पहले महिला को थप्पड़ मारा। जब वह गिर गई तो उसके बेटे को लेकर भाग गए।
विज्ञापन




पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगहा क्षेत्र के टीकर गांव के राकेश पासवान और बारी गांव के दिवाकर पासवान के रूप में हुई। मुख्य आरोपी सहजनवां निवासी और बोलेरो चालक रीशू पासवान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन




मासूम की मां सुमन यादव की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमें रविवार को सहजनवां इलाके में लगातार दबिश देती रहीं। जांच में पता चला कि बोलेरो (यूपी 53 सीई 6134) मालिक के गांव का ही युवक रिश्तेदारी में जाने के बहाने लेकर गया था। वह पहले भी गाड़ी चलाता था लेकिन इस वारदात को लेकर वाहन मालिक ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पकड़े गए राकेश पासवान और दिवाकर पासवान ने पूछताछ में बताया कि वारदात के समय वे नशे में थे। गजपुर बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो ने सुमन यादव को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने महिला को थप्पड़ भी मारा। टक्कर के बाद जब मौके पर भीड़ जुटने लगी तो घबराए आरोपियों ने डेढ़ साल के आयांश को उठाया और भागने की कोशिश की। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ग्रामीणों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 45 मिनट के भीतर घेराबंदी कर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी वाहन छोड़कर भाग गए थे।




एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके बयान और वाहन मालिक से मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed