फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Injured youth missing from hospital, family members expressing fear murder

घायल युवक अस्पताल से गायब, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

Tue, 07 Sep 2021 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Injured youth missing from hospital, family members expressing fear murder
घायल युवक अस्पताल से गायब, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
विज्ञापन

गोला। गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में रविवार को गोला श्मशान घाट आया युवक सोमवार रात तक घर नहीं पहुंचा। युवक के सड़क हादसे में घायल होने की बात कही जा रही है, लेकिन वह अस्पताल में भी नहीं है। परेशान परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। गोला पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज होने की बात कह रही है।
बरियार गांव की रहने वाली बिन्द्रावती देवी का कहना है कि उसके पति विजय रविवार को गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए गोला गए थे। रात तक घर नहीं लौटे तो उनके साथ गए लोगों से जानकारी ली। बताया गया कि विजय घाट से गोला कस्बा की ओर निकल गया था। सोमवार सुबह सूचना मिली कि ककरही पेट्रोल पंप के पास विजय का एक्सीडेंट हो गया है। वह घटनास्थल पर पहुंची तो वहां बाइक गिरी पड़ी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि घायल व्यक्ति को रात में 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद वह अस्पताल पहुंची तो विजय वहां भी नहीं मिले। अस्पताल में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में आने की सूचना है, लेकिन रजिस्टर में उसका नाम व पता अज्ञात लिखा है।
विज्ञापन

सीएचसी गोला के प्रभारी चिकित्साधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रात में एक घायल व्यक्ति को लाया गया था जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। रात में घायल व्यक्ति अस्पताल से कहीं चला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। एसओ गोला का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed