फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Injured youth dies, family blocks Gorakhpur Nausadh intersection by placing body there news in hindi

UP: युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन, भीषण जाम- बस में की तोड़ फोड- पिटाई से हो गया था घायल

Tue, 21 Oct 2025 02:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 02:06 PM IST
सार

गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी में आने वाले जवाहर चक निवासी 40 वर्षीय हनुमान चौहान पुत्र अदालत चौहान चार अक्टूबर को अपने घर पर खड़े थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश में एक युवक सिर पर रॉड से हमला कर भाग गया। हनुमान की पत्नी लक्ष्मीना की तहरीर पर पुलिस जवाहर चक निवासी रोशन चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन
Injured youth dies, family blocks Gorakhpur Nausadh intersection by placing body there news in hindi
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गीडा  थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी के जवाहर चक में 4 अक्टूबर को मारपीट में घायल 40 वर्षीय युवक हनुमान चौहान की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पहले खजनी मोड़ पर हरैया के पास सड़क पर शव रख प्रदर्शन  कर जाम लगा दिया। इसके बाद ग्रामीण नौसढ़ चौराहे पर पहुंच कर जाम लगा दिए।

विज्ञापन


उग्र ग्रामीणों ने एक सरकारी बस का शीशा भी तोड़ दिया। जाम के दौरान वाराणसी हाइवे, खजनी मार्ग और सहजनवा मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस समझा बुझाकर लोगो को शांत कराई। 

विज्ञापन

गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी में आने वाले जवाहर चक निवासी 40 वर्षीय हनुमान चौहान पुत्र अदालत चौहान चार अक्टूबर को अपने घर पर खड़े थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश में एक युवक सिर पर रॉड से हमला कर भाग गया। हनुमान की पत्नी लक्ष्मीना की तहरीर पर पुलिस जवाहर चक निवासी रोशन चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर ली थी।

हमले में घायल हनुमान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को हनुमान की मौत हो गई। शव के घर पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने गोरखपुर खजनी मार्ग पर हरैया मोड़ के पास शव को सड़क पर रख प्रदर्शन करने लगे और जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ग्रामीणों को मनाने में जुट गई। आक्रोशित ग्रामीण धीरे धीरे नौसढ़ चौकी चौराहे पर पहुंच कर जाम कर दिए। इस दौरान कुछ ग्रामीण पथराव भी किए, जिससे मऊ डिपो की सरकारी बस का शीशा भी टूट गया। इसके बाद ग्रामीण नारेबाजी करने लगे।

ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई और मृतक के  परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे से समझाने के बाद एसपी नार्थ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने 48 घंटे के अन्दर आरोपित के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने पिकअप में रख ली। इसी दौरान ग्रामीण बिना कार्रवाई के शव ले जाने पर नाराज हो गए। ग्रामीण और स्वजन शव को वाहन से उतारने लगे तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसको लेकर ग्रामीणों और पुलिस में हाथापाई की नौबत आ गई और ग्रामीणों से नोंकझोंक होने लगी।

मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट आ गई और ग्रामीण गाड़ी से शव को नीचे उतार दुर्गा मंदिर के पास शव को सड़क पर रख बैठ गए। 
ग्रामीणों के शव रख कर प्रदर्शन करने से चारों तरफ जाम लग गया।

सबसे पहले खजनी मार्ग पर जाम लगा। इसके बाद देखते ही देखते सहजनवा हाइवे भी जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।  वाराणसी हाइवे पर जाम के कारण बाघागाड़ा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।  जाम के कारण शहर से निकलना भी मुश्किल हो गया है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed