{"_id":"6a7ce09214984ec6fa02286b","slug":"injured-patient-moved-from-medical-college-to-private-hospital-alleged-victim-of-a-touts-deception-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1417067-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल पहुंचा घायल, दलाल के झांसे में आने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल पहुंचा घायल, दलाल के झांसे में आने का आरोप
विज्ञापन
- कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुआ था युवक
गोरखपुर। कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद निजी अस्पताल ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने उन्हें बेहतर उपचार के नाम पर निजी अस्पताल जाने की सलाह दी।
बुधवार दोपहर राजू अपनी बहन को ससुराल से घर लाने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे राजू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसी बीच एक युवक ने उनसे संपर्क किया और जेल बाईपास रोड स्थित निजी अस्पताल में विशेषज्ञों से इलाज कराने की सलाह दी।
परिजन का आरोप है कि युवक की बात पर भरोसा कर रात करीब 8:30 बजे राजू को निजी वाहन से निजी अस्पताल ले गए। परिजन यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उन्हें निजी अस्पताल जाने की सलाह देने वाला युवक कौन था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि तीमारदारों को लगातार जागरूक किया जाता है। अस्पताल परिसर में निगरानी बढ़ाई गई है।