फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Injured in terrorist attack discharged from hospital

Gorakhpur News: आतंकी हमले में घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sat, 15 Jun 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Injured in terrorist attack discharged from hospital
गोरखपुर। जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भैरोपुर मोहल्ले की रहने वाली गायत्री बृहस्पतिवार की देर रात बेटे शनि संग गोरखपुर पहुंचीं। घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर परिजनों ने शुक्रवार को एम्स में उनका इलाज। उधर, कटड़ा के नारायण हॉस्पिटल में भर्ती रिक्सोना को शुक्रवार को अस्पताल से डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। गोरखपुर आने के लिए वह पति, देवर और रिश्तेदार सहित रात आठ बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच गई थीं।
विज्ञापन

भैरोपुर निवासी प्रेमचंद की पत्नी गायत्री, गोलघर काली मंदिर निवासी राजेश कुमार, राजेश की पत्नी रिक्सोना, राजेश की बहन सोनी सहित कुल 17 लोग माता वैष्णो देवी का दर्शन करने गए थे। रविवार को गायत्री, राजेश, रिक्सोना और सोनी एक बस से अन्य श्रद्धालुओं संग रियासी के शिवखोड़ी दर्शन करने गए। वहां से लौटते समय रास्ते में आतंकियों ने उनकी बस पर हमला कर दिया था, जिसमें चारों घायल हो गए थे।
विज्ञापन

गायत्री को जम्मू के जीएमसी में भर्ती कराया गया। राजेश, उसकी पत्नी और बहन को उपचार के लिए नारायण हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गायत्री बेटे शनि संग बृहस्पतिवार की रात गोरखपुर पहुंचीं। कटड़ा के नारायण हॉस्पिटल में भर्ती राजेश और उनकी बहन सोनी को पहले ही छुट्टी मिल गई थी। शुक्रवार को डॉक्टर ने राजेश की पत्नी रिक्सोना को भी डिस्चार्ज कर दिया। वह गोरखपुर आने के लिए शुक्रवार की रात आठ बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थीं। उनके साथ पति राजेश, रिश्तेदार विशाल, सोनी और देवर विक्की भी थे। विशाल ने बताया कि वे लोग शनिवार की देर रात तक गोरखपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed