{"_id":"5f90471a8ebc3e9bdb0e3800","slug":"injured-during-suicide-attempt-ssb-jawan-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के प्रयास में घायल एसएसबी जवान की मौत, दो दिन पहले ही लौटा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के प्रयास में घायल एसएसबी जवान की मौत, दो दिन पहले ही लौटा था घर
Wed, 21 Oct 2020 08:05 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नौतनवां
संवाद न्यूज एजेंसी, नौतनवां
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी जवान सुनील कुमार यादव
- फोटो : amar ujala
परसा मलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार निवासी सशस्त्र सीमा बल का जवान अपने घर में ही छत की कुंडी से आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर ले गए। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि परसा मलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बोदरवार निवासी सुनील कुमार यादव (28) 34वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पश्चिम बंगाल के अलीनगर में तैनात थे। वह डाक लेकर गोरखपुर आए थे। बीते सोमवार को वहां से डाक रिसीव कराकर मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर घर चले आए। बुधवार की भोर में लगभग 5:30 बजे घर में छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल नीचे उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से आने के बाद वह काफी परेशान थे। किसी से कुछ बताया नहीं। 21 अक्तूबर को ही ड्यूटी लौटना था। लेकिन उसने फंदा लगा लिए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जवान ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।