{"_id":"6ac95ffb19880a4af60ab794","slug":"initiative-to-secure-monthly-pensions-ayushman-cards-and-bus-fare-concessions-for-the-elderly-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1479670-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुजुर्गों को मासिक पेंशन, आयुष्मान कार्ड और बस किराये में छूट दिलाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुजुर्गों को मासिक पेंशन, आयुष्मान कार्ड और बस किराये में छूट दिलाने की पहल
Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
- वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति के जिला सम्मेलन में उठे अधिकारों से जुड़े मुद्दे
गोरखपुर। वरिष्ठ नागरिकों को मासिक न्यूनतम पेंशन, आयुष्मान कार्ड और बस किराये में छूट दिलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति ने पहल तेज की है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कार्यालय में आयोजित जिला सम्मेलन में बुजुर्गों के अधिकारों, सुविधाओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने बताया कि जयपुर में 19 और 20 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इनमें मासिक न्यूनतम पेंशन, आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ पुरुषों को भी बस किराये में छूट और सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और जरूरी सुविधाएं दिलाना है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दयाकिशोर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में दयाकिशोर राय को जिलाध्यक्ष, वाल्मीकि शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष और भरत सिंह को जिला मंत्री बनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त परिवारों के बिखरने से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में संगठन का विस्तार कर उनकी परेशानियों को प्रमुखता से उठाने और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।