{"_id":"6375e77c1a66ee082b724715","slug":"information-sought-from-all-districts-to-curb-misuse-of-exemption-of-stamp-duty-in-donation-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: दान लेकर दान देने वालों की तैयार की जा रही है 'कुंडली', जिलों से मांगी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: दान लेकर दान देने वालों की तैयार की जा रही है 'कुंडली', जिलों से मांगी गई सूचना
Thu, 17 Nov 2022 01:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:19 PM IST
सार
समीक्षा में दान लेकर दान देने से होने वाले नुकसान का भी आकलन होगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यदि योजना आगे भी चालू रखी जाएगी, तो दान लेकर उसी संपत्ति को दान देने पर कुछ प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दान अभिलेखों में स्टांप ड्यूटी की छूट के बढ़ते दुरुपयोग पर रोक के लिए खून के रिश्ते में दान लेकर उसी संपत्ति को दान देने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए गोरखपुर समेत सभी जिलों के निबंधन कार्यालय को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
दान अभिलेखों में छूट की योजना 17 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सरकार समीक्षा करेगी कि योजना कितनी लाभप्रद साबित हुई और इससे राजस्व को कितनी क्षति पहुंची।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस समीक्षा में दान लेकर दान देने से होने वाले नुकसान का भी आकलन होगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यदि योजना आगे भी चालू रखी जाएगी, तो दान लेकर उसी संपत्ति को दान देने पर कुछ प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
उधर, योजना की मियाद पूरी होती देख अब इसका लाभ लेने वालों की संख्या और बढ़ गई है। रोजाना होने वाले बैनामों में 40 से 50 फीसदी दान विलेख से जुड़े रह रहे। प्रदेश सरकार ने 20 जून 2022 से योजना शुरू की थी, जो छह महीने के लिए लागू की गई है।
योजना के प्रभावी रहने की आखिरी तिथि 17 दिसंबर है। योजना के तहत गोरक्षनगरी में ही खून के रिश्ते में बैनामा कराने वालों को 35 करोड़ से अधिक का लाभ हुआ है। शुरूआती एक महीने के भीतर ही सरकार की इस योजना से जिले के लोगों को सात करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
इन्हें अचल संपत्ति दान करने पर है स्टांप में छूट
पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, पुत्रवधु (पुत्र की पत्नी), दामाद(पुत्री का पति), सगा भाई, सगी बहन, पुत्र/पुत्री के पुत्र-पुत्री
डीआईजी स्टांप केपी पांडेय ने कहा कि शासन के निर्देश पर ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है जो दान अभिलेखों के जरिए दान में संपत्ति हासिल कर उसी संपत्ति को दूसरों को दान कर रहे हैं। तीन से चार दिन में सूची तैयार हो जाएगी।