{"_id":"600495078ebc3e2e7d638476","slug":"information-sent-on-mail-to-candidates-for-rate-in-gorakhpur-university-gorakhpur-city-news-gkp3813148156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय में रेट के लिए अभ्यर्थियों को मेल पर भेजी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय में रेट के लिए अभ्यर्थियों को मेल पर भेजी गई सूचना
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध पात्रता परीक्षा (रेट) में नेटवर्किंग के चलते एक केंद्र पर निरस्त परीक्षा को फिर से कराने की तैयारी पूरी कर ली है। 19 जनवरी को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से उनके मेल पर इस बाबत सूचना भेज दी गई है।
शोध पात्रता की इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया गया है, जो 10 जनवरी को विमल महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर आई सर्वर की दिक्कत से परीक्षा नहीं दे सके थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी मेल नहीं मिला है, वह रेट के हेल्प डेस्क के ई-मेल आईडी पर अपना नाम, विषय, रजिस्ट्रेशन नंबर व रजिस्टर्ड मेल पर सोमवार को 11 बजे तक जरूरी भेज दें, जिससे उनका परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित किया जा सके। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही केंद्र का निर्धारण किया जाएगा।