बदल रहा है गोरखपुर: उद्योगों को लगेंगे पंख, लगेंगी 281 फैक्टरियां
उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयारी चल रही है। अभी 10 करोड़ से अधिक निवेश वाली कंपनियों के निदेशक मंडल को लखनऊ और उससे कम वालों के साथ गोरखपुर में कार्यक्रम की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के उद्योगों को अब नई ऊंचाई हासिल करने जा रहे हैं। आने वाले एक-दो वर्षों में गोरखपुर में 281 फैक्टरियां स्थपित होंगी। लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश की परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें से 10 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 121 परियोजनाओं को लखनऊ में तो 10 करोड़ से कम की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। एनेक्सी भवन में लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
बीते साल की फरवरी में कुल 492 कंपनियों ने गोरखपुर में निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें से अब तक 281 कंपनियों को जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इनमें 1100 करोड़ का निवेश अकेले वरुण बेवरेज ने पेप्सिको कंपनी के लिए किया है। इसके अलावा तत्वा प्लास्टिक, केयान डिस्टलरी, एसडी इंटरनेशनल समेत 10 से अधिक कंपनियों से 250 करोड़ से अधिक का निवेश किया है।
लखनऊ में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन्हीं 281 कंपनियों को शामिल किया जाना है। अभी तक जो चर्चा है, उसके अनुसार 10 करोड़ से अधिक निवेश वाली 121 कंपनियों के निदेशक मंडल को लखनऊ के कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। इसके अलावा 10 करोड़ से कम निवेश वाली 160 कंपनियों के निदेशक मंडल को जिले स्तर पर एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।
लखनऊ में दिखेगी गोरखपुर की धमक
अभी तक जो स्थिति है उसके अनुसार पूर्वी यूपी, मध्य यूपी और बुंदेलखंड इलाकों में जो एमओयू हुए हैं, उसके अनुरूप सबसे अधिक निवेश पूर्वी यूपी और गीडा क्षेत्र में हुआ है। गीडा में निवेश करने वाली पेप्सिको, केयान डिस्टलरी, एसडी इंटरनेशनल आदि की चर्चा यूपी स्तर पर हो रही है।
उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयारी चल रही है। अभी 10 करोड़ से अधिक निवेश वाली कंपनियों के निदेशक मंडल को लखनऊ और उससे कम वालों के साथ गोरखपुर में कार्यक्रम की तैयारी है। एनेक्सी भवन में होने वाले कार्यक्रम में सीधा प्रसारण दिखाने की तैयारी है। हालांकि, अभी बहुत सारे परिवर्तन भी हो रहे हैं।