फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrialist Gautam Adani tweeted his thoughts on suicide of Gorakhpur student

Gorakhpur: 'अपेक्षाओं के बोझ तले दबकर एक होनहार बेटी का जाना हृदय विदारक' अदिति की मौत पर अदाणी ने किया ट्वीट

Fri, 14 Feb 2025 01:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

उद्योगपति अदाणी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, अपेक्षाओं के बोझ तले दबकर एक होनहार बेटी का यूं चले जाना हृदय विदारक है। जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा होता है- यह बात अभिभावकों को खुद भी समझनी होगी।

विज्ञापन
Industrialist Gautam Adani tweeted his thoughts on suicide of Gorakhpur student
गौतम अदाणी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

'अपेक्षाओं के बोझ तले दबकर एक होनहार बेटी का यूं चले जाना हृदय विदारक है। जीवन किसी भी परीक्षा से बड़ा होता है- यह बात अभिभावकों को खुद भी समझनी होगी और बच्चों को भी समझानी होगी। मैं पढ़ाई में बहुत सामान्य था। पढ़ाई एवं जीवन में कई बार असफल भी हुआ, लेकिन हर बार जिंदगी ने नया रास्ता दिखाया। मेरी आप सभी से बस इतनी सी विनती है कि असफलता को कभी आखिरी मंजिल न समझें। क्योंकि जिंदगी हमेशा दूसरा मौका देती है...!'

विज्ञापन

ये ट्वीट देश के दिग्गज उद्येगपति गौतम अदाणी ने एक्स पर किया है। बुधवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) में असफल होने पर इंटर की छात्रा अदिति मिश्रा (18) ने खुदकुशी कर ली थी। दोपहर करीब 12 बजे बेतियाहाता स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने परीक्षा में नाकामी से आहत होकर जान देने की बात लिखी है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर दिग्गज उद्यमी गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed