फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   industrial estate

Gorakhpur News: प्लॉट आवंटन के लिए आज और कल होगी उद्यमियों की काउंसिलिंग

Wed, 23 Aug 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
industrial estate
गोरखपुर। औद्योगिक विकास क्षेत्र गीडा में प्लॉट आवंटन के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को उद्यमियों की काउंसिलिंग होगी। 240 प्लॉटों के लिए 112 उद्यमियों को बुलाया गया है। तंजानिया में रहने वाले एक उद्यमी ने भी प्लॉट के लिए आवेदन किया है। उनकी तरफ से प्रतिनिधि के उपस्थित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गीडा क्षेत्र में प्लास्टिक, गारमेंटस व जनरल कैटेगरी में उद्योगों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। 10 अगस्त तक कुल 160 आवेदन आए थे। इस बार आवंटन के लिए फार्म भरते वक्त ही 10 प्रतिशत धनराशि और प्लॉट आवंटित होने पर 20 प्रतिशत धनराशि देनी होगी। इसके चलते आवेदन कम ही आए हैं।
विज्ञापन

गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि 112 लोगों ने अग्रिम धनराशि जमा की थी, जिन्हें काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। 23 व 24 अगस्त्को काउंसिलिंग के बाद प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तंजानिया में प्लासिटक पाइप की फैक्टरी चलाने वाले एक उद्यमी के भी नाम की जानकारी मिली है। अगर यह उद्यमी चाहता है तो विशेष परिस्थिति में उसे अपना प्रतिनिधि भेजने की छूट दी जाएगी, लेकिन पहले उन्हें इसके लिए आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed