फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrial clusters will be built along expressway in UP

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर, 4.5 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Fri, 23 Jul 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 09:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि साढ़े चार सालों में 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इसमें 1.20 लाख से अधिक को बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन
Industrial clusters will be built along expressway in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे आदि के किनारे औद्योगिक क्लस्टर बनाए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


सीएम ने शुक्रवार को सैनिक स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि एक्सप्रेस-वे के जरिए ढांचागत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि साढ़े चार सालों में 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इसमें 1.20 लाख से अधिक को बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन


एक लाख से अधिक युवा पुलिस में भर्ती किए गए हैं। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल के साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावासों समेत 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 187.51 करोड़ रुपये है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में भी जारी रहे विकास के कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता है। यही कारण है कि हमने कोरोना काल में भी विकास की गतिविधियों को निरंतर जारी रखा। विकास कार्य ही खुशहाली का आधार है इसलिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए विकास कार्य चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रबंधन में उत्तर प्रदेश के कार्य बेहतरीन रहे। एक संवेदनशील सरकार के रूप में हम अपने हर नागरिक के साथ तत्परता से खड़े हैं।

 

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से देखा गणेशपुरम का जलभराव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स कॉलेज के पास के इलाके गणेशपुरम का जलभराव देखा। देर शाम अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने नगर आयुक्त अविनाश सिंह को जलभराव को दूर करने का का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि वहां अतिरिक्त पंप लगाकर जलभराव को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है।

राष्ट्रपति की आगमन की तैयारी में जुटा नगर निगम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 अगस्त को गोरखपुर आ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही 30 जुलाई को प्रधानमंत्री के सिद्धार्थनगर आगमन के दौरान गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना को देखते हुए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed